11 जगहों पर बनेंगे नए फुटओवर ब्रिज, जाम-सड़क हादसे घटेेंगे

Jan 31, 2026 05:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

-पीब्ल्यूडी की कमेटी ने हाल ही में हुई बैठक में 6 जगहों पर नए एफओबी बनाने की दी मंजूरी-इससे पहले हुई बैठक में 5 एफओबी को मंजूरी दी गई थी जिसे लेकर काम चल रहा हैनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली में...

 11 जगहों पर बनेंगे नए फुटओवर ब्रिज, जाम-सड़क हादसे घटेेंगे

-पीब्ल्यूडी की कमेटी ने हाल ही में हुई बैठक में 6 जगहों पर नए एफओबी बनाने की दी मंजूरी -इससे पहले हुई बैठक में 5 एफओबी को मंजूरी दी गई थी जिसे लेकर काम चल रहा है नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली में सड़क हादसे एवं जाम को कम करने के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा 11 जगहों पर नए फुटओवर ब्रिज (एफओबी) एवं अंडरपास बनाए जाएंगे। हाल ही में आयोजित हुई पीडब्ल्यूडी की एफओबी कमेटी ने इन परियोजनाओं को निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर मंजूरी दे दी है। इनमें से 5 परियोजनाओं को बीते सितंबर माह में जबकि 6 परियोजनाओं को 28 जनवरी को मंजूरी दी गई है।

इसके अलावा कुछ अन्य जगहों को भी एफओबी बनाने के लिए चिन्हित किया गया है, लेकिन उन्हें लेकर अध्ययन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बीते 28 जनवरी को पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त सचिव की अध्यक्षता में एफओबी कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें बताया गया कि बीते सितंबर माह में पास किए गए पांच एफओबी में से तीन को बनाने के लिए टेंडर जारी हो गया है जबकि दो अन्य के लिए अनापत्ति पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। बैठक में कुछ अन्य जगहों पर नए एफओबी बनाने को लेकर प्रस्ताव रखे गए जिनमें से 6 प्रस्तावों पर एफओबी कमेटी ने मुहर लगा दी है। सूत्रों ने बताया कि इन एफओबी पर एस्केलेटर एवं लिफ्ट की सुविधा भी होगा ताकि राहगीर ज्यादा से ज्यादा इनका इस्तेमाल करें। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने इन परियोजनाओं को लेकर बताया कि दिल्ली सरकार सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। दिल्ली की बढ़ती आबादी अत्याधुनिक समाधान चाहती है। सड़क पार करते हुए किसी की जान जोखिम में नहीं आनी चाहिए। इसलिए ऐसी जगहों को चिन्हित कर वहां एफओबी या अंडरपास बनाए जा रहे हैं जहां लोगों को सड़क पार करने के लिए जान का जोखिम उठाना पड़ता है। पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे एफओबी उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे यौर यातायात के प्रवाह को भी बाधित होने से रोकेंगे। उन्होंने बताया कि इनका निर्माण कार्य अगले माह शुरु हो जाएगा और इन्हें समय पर पूरा किया जाएगा। इन पांच जगहों पर एफओबी बनाने का काम हो चुका शुरु एसपीएम मार्ग (पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर, एनओसी के लिए आवेदन) उत्तम नगर पूर्व टर्मिनल (31 मई तक होगा तैयार) हनुमान मंदिर, रिंग रोड (30 जूना तक होगा तैयार) टीपीएम चर्च लालबत्ती, महरौली-महिपालपुर रोड (दोबारा होगा निरीक्षण) केन्द्रीय विद्यालय, जेएनयू (एनओसी के लिए हुआ आवेदन) इन जगहों पर कमेटी ने दी एफओबी बनाने की मंजूरी विकास मार्ग-पटपड़गंज इंटरसेक्शन वेलकम कट-जीटी रोड शाहबाद डेरी, बादली-बवाना रोड कैप्टन गौड़ मार्ग, ओखला सब्जी मंडी जीवनपार्क बस स्टॉप, जनकपुरी माता चान्न देवी अस्पताल के समीप

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;