खेल : दुबई में फंसी सिंधु सुरक्षित स्वदेश लौटीं

Mar 03, 2026 05:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दुबई में फंसी सिंधु सुरक्षित स्वदेश लौटीं बेंगलुरु। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता

खेल : दुबई में फंसी सिंधु सुरक्षित स्वदेश लौटीं

दुबई में फंसी सिंधु सुरक्षित स्वदेश लौटीं बेंगलुरु। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु सुरक्षित स्वदेश लौट आई हैं। वह बर्मिंघम में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जा रही थी। लेकिन युद्ध के कारण इंग्लैंड की उड़ान नहीं मिलने से दुबई में फंसी हुई थीं। सिंधु ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट किया, बेंगलुरु में अपने घर लौट गई हूं और सुरक्षित हूं। पिछले कुछ दिन बेहद तनावपूर्ण और अनिश्चित रहे हैं। मैं ईश्वर की आभारी हूं कि वापस घर लौट आई हूं। दुबई की बेहतरीन ग्राउंड टीम, दुबई के अधिकारियों, हवाई अड्डे के कर्मचारियों, आव्रजन विभाग और उन सभी लोगों का तहेदिल से आभार जिन्होंने इस बेहद मुश्किल समय में हमारी अच्छी देखभाल की।

उनकी सहानुभूति और पेशेवर रवैए को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। अब आराम करने, खुद को तरोताजा करने और अगली प्रतियोगिताओं के बारे में सोचने का समय है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।