Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPV Sindhu and Lakshya Sen Exit Indonesia Masters After Quarter-Final Losses
खेल : सिंधु को रेड कार्ड, मैच हारीं, लक्ष्य का सफर भी खत्म

खेल : सिंधु को रेड कार्ड, मैच हारीं, लक्ष्य का सफर भी खत्म

संक्षेप:

इंडोनेशिया मास्टर्स जकार्ता, एजेंसी। पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन की क्वार्टर फाइनल में हार

Jan 23, 2026 06:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंडोनेशिया मास्टर्स जकार्ता, एजेंसी। पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन की क्वार्टर फाइनल में हार के साथ इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय अभियान शुक्रवार को खत्म हो गया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु दुनिया की नंबर चार खिलाड़ी चीन की चेन यू फेई से पार नहीं पा सकीं। उन्हें 42 मिनट में चेन के हाथों 13-21, 17-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। सातवें वरीय लक्ष्य को थाईलैंड के टी. पनित्चापोन से 46 मिनट में 18-21, 20-22 से हार मिली। लगातार दूसरे टूर्नामेंट में लक्ष्य क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाए। इंडिया में भी अंतिम-8 में हार गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सिंधु का रेड कार्ड थोड़ी देर बाद रद्द : मैच के दौरान अंपायर ने सिंधु को खेल में देरी करने और गलत आचरण के कारण पीला और फिर रेड कार्ड दिखाया। हालांकि बाद में मैच रेफरी के हस्तक्षेप के बाद लाल कार्ड रद्द कर दिया गया। दरअसल दूसरे गेम में सिंधु 12-11 से आगे थी। चेन के एक शॉट को लाइन अंपायर ने उनके फोरहैंड साइड पर इन करार दिया। सिंधु इस फैसले पर नाराजगी जताई। इसके लिए उन्हें पीला कार्ड मिला। कुछ मिनट बाद जब भारतीय शटलर 12-17 से पीछे थीं तो चेयर अंपायर ने गेम में देरी करने के लिए उन्हें लाल कार्ड दिखा दिया। अंपायर के इस फैसले से सिंधु की प्रतिद्वंद्वी चेन भी हैरान हर गईं। हालांकि मैच रेफरी के हस्तक्षेप के बाद लाल कार्ड को रद्द करद दिया गया। ज्ञात रहे इससे पहले सिंधु को 2023 में कैरोलिना मारिन के खिलाफ पीला कार्ड मिला था। नंबर गेम -8वीं हार है यह सिंधु की चीनी खिलाड़ी चेन के खिलाफ 14 मुकाबलों में -2 मुकाबलों में पहली हार है यह लक्ष्य की थाईलैंड के खिलाड़ी के खिलाफ --------------------------