पूसा कृषि विज्ञान मेला से 25 से 27 फरवरी तक
- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे मेला

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) द्वारा पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का आयोजन 25 से 27 फरवरी तक मेला ग्राउंड पूसा परिसर में किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी आईएआरआई के निदेशक डा.सीएच श्रीनिवास राव ने दी। उन्होंने कहा कि मेले का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मेले की थीम विकसित कृषि आत्मनिर्भर भारत है, जो किसानों की आजीविका सुदृढ़ करने तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने हेतु सतत, जलवायु-अनुकूल एवं आय-केंद्रित कृषि विकास पर जोर देती है। उन्होंने कहा कि मेले में देशभर से आने वाले एक लाख से अधिक किसान वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी क्षेत्र-विशिष्ट कृषि समस्याओं के समाधान प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा जमीनी स्तर पर किए गए नवाचारों एवं सतत कृषि में योगदान को मान्यता देते हुए, देश के विभिन्न राज्यों से 7 प्रगतिशील किसानों को मेले के दौरान आईएआरआई फेलो फार्मर पुरस्कार एवं 36 आईएआरआई नवोन्मेषी किसान पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। एक महत्वपूर्ण नई पहल के अंतर्गत, आईसीएआर–आईएआरआई द्वारा पहली बार आईएआरआई युवा नवोन्मेषी किसान पुरस्कार की शुरुआत की गई है। किसानों की सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पूसा गेट से मेला स्थल तक निःशुल्क परिवहन सेवा नियमित अंतराल पर संचालित की जाएगी। परिसर के भीतर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं दिव्यांग आगंतुकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पूसा बीजों की बिक्री को पूरी तरह किसान-अनुकूल एवं सुव्यवस्थित बनाया गया है, जिससे प्रतीक्षा समय और भीड़ कम हो। किसानों की शारीरिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए, इलेक्ट्रिक वाहनों (ई-वाहन) के माध्यम से खरीदे गए बीजों को मेला स्थल से आईएआरआई के निकास द्वार तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। किसान इस मेले में अपने नवोन्मेषी उत्पाद के साथ आएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


