पंजाबी अभिनेत्री हिमांशी खुराना से 10 करोड़ की रंगदारी मांगी
पंजाबी अभिनेत्री हिमांशी खुराना को एक विदेशी गैंगस्टर द्वारा 10 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है। उन्होंने मोहाली में इसकी शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें गैंगस्टर ने ईमेल के साथ एक ऑडियो भी भेजा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हिमांशी 'साड्डा हक' और बिग बॉस 13 में काम कर चुकी हैं।

पंजाबी अभिनेत्री हिमांशी खुराना को विदेश में रहने वाले एक गैंगस्टर ने धमकी देते हुए 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। अभिनेत्री ने मोहाली में इसकी एफआईआर दर्ज कराई है। मोहाली पुलिस ने शनिवार को बताया कि अभिनेत्री को उनकी ईमेल आईडी पर धमकी मिली है। शिकायत के अनुसार ईमेल के साथ एक ऑडियो भी अपलोड कर भेजा गया है। उसमें धमकी देने वाले ने खुद को एक गैंगस्टर बताया है जो विदेश में रहता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभिनेत्री और मॉडल हिमांशी 2013 की पंजाबी मूवी 'साड्डा हक' में काम के लिए जानी जाती हैं।
उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में काम किया है और रियलिटी शो बिग बॉस के 13वे सीजन में भी हिस्सा लिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




