Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPunjab Woman Reveals Abuse in Iraq Escapes After Social Media Plea
ट्रैवल एजेंट के झांसे में आई पंजाब की महिला ने सुनाई जुल्म की दास्तां

ट्रैवल एजेंट के झांसे में आई पंजाब की महिला ने सुनाई जुल्म की दास्तां

संक्षेप: राज्यसभा सदस्य बलबीर सिंह की मदद से 28 सितंबर को सुरक्षित पंजाब लौटी -कहा, इराक

Wed, 29 Oct 2025 04:59 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

चंडीगढ़, एजेंसी। पंजाब की 29 वर्षीय महिला ने इराक में अपने साथ हुए भयानक दुर्व्यवहार का खुलासा किया है। उसे बताया, एक दिन उसे लाठी टूटने तक पीटा गया। महिला ने बताया कि जगराओं के एक ट्रैवल एजेंट ने झांसा देकर उसे टेलरिंग के नाम पर इराक भेजा था। लेकिन नियोक्ता ने वहां घरेलू नौकरानी के रूप में काम करने को मजबूर किया। मोगा जिला निवासी महिला ने बताया कि लगातार दुर्व्यवहार और हिंसा ने उसके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाला और वह महीनों तक गहरे अवसाद में रही। आखिरकार, 10 अगस्त, 2025 को उसने सोशल मीडिया के जरिए राज्यसभा सदस्य बलबीर सिंह सीचेवाल से मदद मांगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने मामले में हस्तक्षेप किया और परिणामस्वरूप, वह 28 सितंबर को सुरक्षित पंजाब लौट आई। महिला ने कहा कि वह 8 जनवरी, 2024 को इराक के लिए रवाना हुई। इराक पहुंचने के बाद उसे घरेलू नौकर के रूप में काम करने के लिए मजबूर किया गया। नियोक्ता ने उस पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन जब उसने सबूत के तौर पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया तो ट्रैवल एजेंट और उसकी पत्नी के इशारे पर उसे बेरहमी से लाठी टूटने तक पीटा गया। उसने दावा किया कि लगभग 20 से 25 पंजाबी महिलाएं अभी भी इराक में फंसी हुई हैं। महिला मंगलवार को सुल्तानपुर लोधी गई और उसे सुरक्षित वापस लाने में मदद के लिए राज्यसभा सांसद सीचेवाल का शुक्रिया अदा किया। सीचेवाल ने विदेशों में फंसीं अन्य लड़कियों से भी साहस जुटाने का आग्रह किया। राज्यसभा सदस्य ने सरकार से विदेशी रोजगार की आड़ में चल रहे ऐसे रैकेट के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की अपील की।