पंजाब में पाक से अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से अवैध हथियारों की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से छह पिस्तौल बरामद की गई हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के तस्करों से जुड़े थे।

पंजाब में पाक से अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़, एजेंसी। पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से अवैध हथियार तस्करी में शामिल एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से छह पिस्तौल भी बरामद की हैं। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे और अवैध हथियारों की तस्करी में मदद कर रहे थे।उन्होंने बताया कि आरोपी सीमा पार से हथियारों की खेप मंगाने के बाद उन्हें पंजाब के विभिन्न आपराधिक तत्वों तक पहुंचाते थे। अमृतसर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से छह पिस्तौल बरामद कीं हैं।

इस मामले में अमृतसर के कैंटोनमेंट थाना में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, पूरे नेटवर्क का पता लगाने और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।