Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPunjab Police Investigates Faridabad University Link in Delhi Blast Case
 पंजाब पुलिस ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी से डॉक्टर रईस के बारे में जानकारी जुटाई

पंजाब पुलिस ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी से डॉक्टर रईस के बारे में जानकारी जुटाई

संक्षेप:

दिल्ली धमाके के मामले में पंजाब कनेक्शन का खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी में दो घंटे तक जांच की, जहां डॉक्टर रईस और आरोपी डॉक्टर उमर के बारे में जानकारी जुटाई। डॉक्टर रईस को पांच दिन पहले हिरासत में लिया गया था और उनका संबंध अल-फलाह यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर से था।

Nov 20, 2025 08:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली धमाके के मामले में पंजाब कनेक्शन भी सामने आया है। इस सिलसिले में गुरुवार को पंजाब पुलिस भी अल-फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची। करीब दो घंटे की जांच पड़ताल के बाद पंजाब पुलिस वहां से वापस लौट गई। यूनिवर्सिटी के अंदर करीब दो घंटे तक पंजाब पुलिस ने डॉक्टर रईस और दिल्ली धमाके के आरोपी डॉक्टर उमर के बारे में जानकारी जुटाई। जानकारी के अनुसार पठानकोट के मेडिकल कॉलेज में कार्यरत जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग निवासी डॉक्टर रईस अहमद को पांच दिन पूर्व पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जा रही जांच के दौरान पता चला था कि रईस अहमद का संपर्क दिल्ली में धमाका करने वाले अल-फलाह यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और मुख्य आरोपी डॉक्टर उमर से था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान ये भी पता चला है कि डॉ. रईस ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी में भी करीब चार साल प्रोफेसर के तौर पर नौकरी की थी। पठानकोट पुलिस डॉक्टर से पूछताछ करने के बाद गुरुवार दोपहर को धौज गांव स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची। यूनिवर्सिटी के अंदर करीब दो घंटे तक पंजाब पुलिस ने डॉक्टर रईस और डॉक्टर उमर के बारे में जानकारी ली। यहां प्रबंधन से जानकारी जुटाने के बाद पंजाब पुलिस लौट गई। पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस से भी संपर्क किया। हालांकि धौज थाना एसएचओ नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें पंजाब पुलिस के आने में बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही पंजाब पुलिस द्वारा किसी डॉक्टर से पूछताछ किए जाने की जानकारी है।