सिख धर्मगुरु ढडरियांवाले पर दुष्कर्म और हत्या का केस दर्ज
पंजाब पुलिस ने 2012 में पटियाला में एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में सिख धर्मगुरु रंजीत सिंह ढडरियांवाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह प्राथमिकी पीड़िता के भाई की शिकायत पर सात...

चंडीगढ़, एजेंसी। पंजाब पुलिस ने पटियाला में 2012 में एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में सिख धर्मगुरु रंजीत सिंह ढडरियांवाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की ओर से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में इसे लेकर एक हलफनामा दायर किया गया है।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा मंगलवार को दायर हलफनामे के अनुसार, सात दिसंबर को पटियाला के पासियाना पुलिस थाने में यह प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी पीड़िता के भाई की शिकायत पर दर्ज की गई थी। भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई। यह भी आरोप लगाया कि घटना के समय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पटियाला के शेखपुरा गांव में गुरुद्वारा परमेश्वर द्वार के प्रमुख उपदेशक ढडरियांवाले के पंजाब और विदेश में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। मामले में उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा है कि पुलिस जांच में सहयोग करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


