आप नेता आतिशी के ‘डॉक्टर्ड’ वीडियो पर जालंधर में मुकदमा

Jan 09, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पंजाब पुलिस ने दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के खिलाफ छेड़छाड़ किए गए वीडियो के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, इस वीडियो में आतिशी ने गुरु के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है, जबकि आतिशी ने भाजपा पर गलत राजनीति करने का आरोप लगाया है।

आप नेता आतिशी के ‘डॉक्टर्ड’ वीडियो पर जालंधर में मुकदमा

चंडीगढ़, एजेंसी। पंजाब पुलिस ने दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम आतिशी के कथित रूप से छेड़छाड़ कर बनाए वीडियो के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को जालंधर पुलिस आयुक्त की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया। आयुक्त कार्यालय के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि इकबाल सिंह की शिकायत पर दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के ‘एडिटेड-डॉक्टर्ड’ वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करने में यह मुकदमा किया गया है। बताया कि कई सोशल मीडिया पोस्ट पर वायरल इस क्लिप में आतिशी कथित तौर पर (सिख) गुरुओं के खिलाफ अपमानजनक और ईशनिंदा वाली टिप्पणियां करती दिख रही हैं।

पोस्ट के साथ भड़काऊ कैप्शन भी लगाए गए हैं। बताया कि आतिशी के ऑडियो वाला वीडियो क्लिप दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डाउनलोड किया गया। इसके बाद वीडियो की जांच वैज्ञानिक तरीके से की गई है। कहा कि जांच में साफ हुआ कि क्लिप में आतिशी ने ‘गुरु’ शब्द का उच्चारण नहीं किया था। विधानसभा अध्यक्ष बोले, पुलिस आयुक्त पर कार्रवाई होगी इधर, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि मामले में जालंधर पुलिस आयुक्त के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा, ‘क्लिप का इस्तेमाल और मुकदमा दर्ज करना विशेषाधिकार का उल्लंघन है। यह वीडियो क्लिप दिल्ली विधानसभा की संपत्ति है। हम इस मामले का संज्ञान ले रहे हैं।’ भाजपा पर गलत राजनीति का आरोप उधर, आतिशी ने भाजपा पर गलत तरीके से राजनीति करने का आरोप लगाया है। कहा कि वह प्रदूषण और लावारिस कुत्तों के मुद्दे पर बात कर रही थीं। आरोप लगाया कि इस वीडियो में गुरु का नाम डालकर गलत तरीके से पेश किया गया। आतिशी ने कहा कि वह गुरु साहिब का अपमान करने के बजाय मरना पसंद करेंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;