अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स-अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पंजाब पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स और अवैध हथियारों के तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और 6.5 किलो हेरोइन, एक पिस्टल, छह कारतूस और एक लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह कार्रवाई तस्करी और जबरन वसूली के बीच संबंध को उजागर करती है।

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स-अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

चंडीगढ़, एजेंसी। पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 6.5 किलो हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, बटाला पुलिस ने इस अभियान के दौरान एक .30 कैलिबर पिस्टल, छह जिंदा कारतूस और एक लाख रुपये नकद भी जब्त किए हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह कार्रवाई ड्रग्स तस्करी, जबरन वसूली और अवैध हथियार नेटवर्क के बीच मजबूत संबंध को उजागर करती है। जांच में सामने आया है कि इस गिरोह के जरिए नेटवर्क से जुड़े लोगों को हथियार सप्लाई किए जा रहे थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।