चार किलो हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

Apr 05, 2026 04:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 4.13 किलोग्राम हेरोइन मिली है। आरोपियों के यूरोप में हैंडलर्स और जेल में बंद अपराधियों के साथ संबंध थे। मामले की जांच जारी है और एफआईआर अमृतसर के सुल्तानविंड थाने में दर्ज की गई है।

चार किलो हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

चंडीगढ़, एजेंसी। पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि दोनों आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के मामलों में शामिल रह चुके हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी यूरोप में बैठे हैंडलर्स और जेल में बंद अपराधियों के संपर्क में थे। ये लोग विदेश से ड्रग्स की तस्करी कर पंजाब के माझा और दोआबा क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। अमृतसर के सुल्तानविंड थाने में इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।