पंजाब: कमल कौर हत्याकांड का मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पंजाब पुलिस ने 2025 के कमल कौर हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मध्य-पूर्व से प्रत्यर्पित कर दिल्ली के हवाई अड्डे पर लाया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने 11 जून 2025 को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी का अपहरण कर हत्या की थी।

पंजाब: कमल कौर हत्याकांड का मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह गिरफ्तार

नई दिल्ली/चंडीगढ़, एजेंसी। पंजाब पुलिस ने 2025 के चर्चित कमल कौर हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मध्य-पूर्व से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया और दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया।पंजाब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी ने 11 जून 2025 को अपने साथियों के साथ मिलकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल भाभी का अपहरण कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी देश छोड़कर फरार हो गया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का सुराग मिलने के बाद केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से उसे मध्य-पूर्व में ट्रेस कर प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की गई। इस मामले में आरोपी के सहयोगी जसप्रीत सिंह, निमरतजीत सिंह और रणजीत सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब की एक कोर्ट ने अमृतपाल सिंह को सात फरवरी को भगोड़ा घोषित किया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।