पंजाब: अमृतसर में ड्रग्स और हथियारों के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

Feb 10, 2026 05:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पंजाब पुलिस ने ड्रग्स तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दो ऑस्ट्रियन 9एमएम ग्लॉक, एक तुर्की जिगाना, 115 ग्राम हेरोइन और 11.90 लाख रुपये की नकदी बरामद की। आरोपी सीमा पार से तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े हुए थे।

पंजाब: अमृतसर में ड्रग्स और हथियारों के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

- छह पिस्तौल व 115 ग्राम हेरोइन के साथ 11 लाख रुपये की नगदी भी बरामद अमृतसर, एजेंसी। पंजाब पुलिस ने ड्रग्स तस्करी व अवैध हथियारों के खिलाफ जारी एक खुफिया अभियान के तहत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन से ऑस्ट्रिया निर्मित दो 9एमएम ग्लॉक, तुर्की निर्मित एक जिगाना समेत सात पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, साथ ही 115 ग्राम हेरोइन, 11.90 लाख रुपये नगदी और तस्करी में शामिल कार भी जब्त की है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान सिमरनजीत सिंह उर्फ मन्नू, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, सुखराज सिंह उर्फ जोगा, साजन सिंह उर्फ गुरसाजन सिंह उर्फ लड्डा और मोलकदीप सिंह के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार से तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े थे। गिरोह सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थों की खेप ले रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में आगे और पीछे की कड़ी तलाश रही है, जिससे पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके। डीजीपी ने बताया कि पुलिस मामले में वित्तीय कड़ी और हवाला लिंक की भी जांच कर रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।