Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPunjab Police Arrests 148 Gangsters in Special Operation Gangster Te War
पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान के तहत 148 गिरफ्तार

पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान के तहत 148 गिरफ्तार

संक्षेप:

-पंजाब पुलिस ने 767 जगह छापेमारी की - 73 नशा तस्करों को भी गिरफ्तार

Feb 01, 2026 08:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

चंडीगढ़, एजेंसी। पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को 148 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान के तहत पूरे राज्य में 767 जगह छापेमारी की गई। अभियान का यह 13वां दिन था। 'गैंगस्ट्रां ते वार' नामक यह अभियान 20 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर शुरू किया गया था। अभियान का नेतृत्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव कर रहे हैं। इसका उद्देश्य पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाना है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी जिलों की पुलिस टीमों ने एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के साथ मिलकर यह कार्रवाई की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रविवार की कार्रवाई में चार हथियार भी बरामद किए गए हैं। इन ताजा गिरफ्तारियों के साथ अभियान शुरू होने से अब तक कुल 4,061 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा 178 लोगों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 291 लोगों को पूछताछ के बाद सत्यापन कर छोड़ दिया गया। इस दौरान 14 घोषित अपराधियों को भी पकड़ा गया है। उधर, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ के तहत 337वें दिन पुलिस ने 73 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 2.8 किलोग्राम हेरोइन, 252 ग्राम अफीम, 386 नशीली गोलियां और कैप्सूल तथा 14,730 रुपये की नशे की रकम बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, 337 दिनों में अब तक कुल 47,355 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।