Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPunjab MLA Harmit Singh Pathanmajra Denies Police Shooting Involvement Amid Rape Charges
अपडेट - आप विधायक बोले, 'मैंने नहीं चलवाई पुलिस पर गोलियां'

अपडेट - आप विधायक बोले, 'मैंने नहीं चलवाई पुलिस पर गोलियां'

संक्षेप:

पंजाब के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पुलिस पर गोलीबारी में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ सभी आरोप झूठे हैं। पठानमाजरा बलात्कार, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोपों का...

Sep 03, 2025 08:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नोट - पहले यह खबर 'पंजाब ::::: हिरासत से फरार आप विधायक पठानमाजरा का कोई सुराग नहीं' के नाम से जारी हुई थी। कृपया पूरी खबर अपडेट कर लें। पंजाब बलात्कार मामला - पठानमाजरा ने वीडियो संदेश जारी कर रखी अपनी बात - पुलिस पर गोलीबारी में संलिप्तता से साफ इनकार किया - विधायक ने आरोपों को झूठा और गढ़ा हुआ बताया पटियाला, एजेंसी। पंजाब के आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने बुधवार को पुलिस पर गोलीबारी में अपनी संलिप्तता से साफ इनकार किया। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा और गढ़ा हुआ बताया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने दावा किया कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पहले से चेताया था कि उनका एनकाउंटर हो सकता है। उन्होंने खुद को आत्मसमर्पण के लिए तैयार बताया। इस कार्रवाई की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि 400-500 पुलिसकर्मियों को उन्हें एक भगोड़ा गैंगस्टर के रूप में चित्रित करने के लिए तैनात किया गया था। सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा बलात्कार के मामले में आरोपी हैं। वह मंगलवार को कथित तौर पर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। पटियाला अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) के प्रभारी प्रदीप बाजवा ने बताया कि विधायक की गिरफ्तारी के वक्त कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस पर पथराव किया और गोलियां चलाईं। पठानमाजरा गोलीबारी और पथराव की आड़ में भाग निकले। इस दौरान एक पुलिसकर्मी वाहनों की चपेट में आकर घायल हो गया। क्या है मामला? सिविल लाइंस पुलिस थाने में एक सितंबर को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पठानमाजरा पर बलात्कार, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला जीरकपुर की एक महिला की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। उसने आरोप लगाया था कि विधायक ने खुद को तलाकशुदा बताकर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में 2021 में शादी कर ली, जबकि वह पहले से ही शादीशुदा था। उसने विधायक पर लगातार यौन शोषण, धमकियां देने और अश्लील सामग्री भेजने का आरोप लगाया।