पंजाब: बाइक सवार बदमाशों ने प्रवासी मजदूरों पर चलाई गोलियां, एक गंभीर

Feb 10, 2026 04:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पंजाब के मोगा जिले में तीन अज्ञात बदमाशों ने प्रवासी मजदूरों के समूह पर दिनदहाड़े गोलियां चलाईं। इस घटना में एक मजदूर, अशोक, घायल हुआ है। वह फैक्टरी के बाद खाना खाने जा रहा था। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। हमलावरों ने घटना का वीडियो भी बनाया है।

पंजाब: बाइक सवार बदमाशों ने प्रवासी मजदूरों पर चलाई गोलियां, एक गंभीर

चंडीगढ़, एजेंसी। पंजाब के मोगा जिले में मंगलवार को बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने प्रवासी मजदूरों के एक समूह पर दिनहदाड़े गोलियां चला दी, जिसमें एक प्रवासी मजदूर के पैर में गोली लगी है। यह घटना तब हुई, जब कुछ मजदूर एक फैक्टरी में काम करने के बाद खाना खाने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि तीन अज्ञात हमलावर बाइक पर आए और उनमें से एक ने कथित तौर पर मजदूरों पर गोली चला दी, जिसमें एक मजदूर घायल हो गया। घायल की पहचान अशोक के रूप में हुई है और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक मजदूर ने बताया कि वह लगभग 10 लोग खाना खाने जा रहे थे, तभी तीन अनजान व्यक्ति आए और बिना किसी उकसावे के उन पर गोली चला दी।

आरोप है कि हमलावरों ने गोलीबारी की घटना का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने बताया कि तीन से चार राउंड गोलीबारी की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।