खेल : लखनऊ के लिए आसां नहीं होगा पंजाब का अजेय रथ रोकना
लखनऊ के लिए आसां नहीं होगा पंजाब का अजेय रथ रोकना 06 मैच दोनों

लखनऊ के लिए आसां नहीं होगा पंजाब का अजेय रथ रोकना 06 मैच दोनों ने अब तक आईपीएल में आपस में खेले03 में लखनऊ जबकि तीन में ही पंजाब ने जीत दर्ज कीप्रसारण : शाम 7:30 बजे स्टार स्पोर्ट्स परमुल्लांपुर, एजेंसी। तालिका में शीर्ष पर काबिज पंजाब किंग्स की टीम रविवार को घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मुकाबले में अपनी जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी। दूसरी ओर तीसरी जीत की तलाश कर रही लखनऊ की टीम के लिए हार की हैट्रिक से बचते हुए पंजाब का अजेय रथ रोकना आसान नहीं होगा।अब तक नहीं हारी : पंजाब सत्र में अभी तक एकमात्र अजेय टीम है।
उसने पांच में से चार मुकाबले जीते हैं, जबकि कोलकाता के खिलाफ मैच बारिश से रद्द हो गया था। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम का नेट रन रेट 1.067 है, जो उसकी दमदार बल्लेबाजी की क्षमता को दर्शाता है। पंजाब ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने पिछले 11 में से नौ मुकाबले जीते हैं, जो उसके दबदबे की बानगी है। मेजबान टीम की इस रफ्तार को रोकने के लिए एलएसजी को असाधारण प्रदर्शन करना होगा।पंत की चोट से चिता : तालिका में सातवें स्थान पर मौजूद लखनऊ लगातार दो हार से दबाव में है। बेंगलुरु के खिलाफ पिछले मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत की कोहनी में लगी चोट ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पंत तीन गेंद खेलने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। हालांकि वह बाद में बल्लेबाजी के लिए लौटे, लेकिन तब उनकी कोहनी पर पट्टी लगी हुई थी। ऐसे में रविवार को उनके खेलने पर संशय है।लखनऊ की बल्लेबाजी अब तक लय में नहीं दिखी है। टीम सत्र में अभी तक 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी है। इसके विपरीत पंजाब ने दो बार 200 का आंकड़ा पार किया है और मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में 16.3 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाकर जीत दर्ज की थी।शानदार बल्लेबाजी : पंजाब के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (211 रन) और कप्तान श्रेयस अय्यर (203 रन) प्रभावशाली प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों ने मुंबई के खिलाफ जीत में अहम साझेदारी की थी। प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने भी टीम की बल्लेबाजी को मजबूती दी है। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मुंबई के खिलाफ तीन विकेट लेकर लय में वापसी के संकेत दिए।दूसरी ओर, प्रिंस यादव लखनऊ के लिए नौ विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उनके बाद आवेश खान (पांच विकेट) और मोहम्मद शमी (चार विकेट) हैं। शमी पिछले मैच में विराट कोहली और रजत पाटीदार के सामने असहाय नजर आए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


