Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPunjab Government Seeks UK s Help for Historical Documents Related to Bhagat Singh Case
पंजाब सरकार ने भगत सिंह के मुकदमे से जुड़े दस्तावेजों के लिए ब्रिटेन से मदद मांगी

पंजाब सरकार ने भगत सिंह के मुकदमे से जुड़े दस्तावेजों के लिए ब्रिटेन से मदद मांगी

संक्षेप:

- मुख्यमंत्री ने नौ जनवरी को ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर को पत्र लिखा -

Jan 12, 2026 05:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

चंडीगढ़, एजेंसी। पंजाब सरकार ने शहीद भगत सिंह के मुकदमे की कार्यवाही से जुड़े दस्तावेज, फिल्में, ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य ऐतिहासिक सामग्री प्राप्त करने के लिए यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) से सहायता मांगी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नौ जनवरी को ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा स्मेरिग्लियो को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया है। पत्र में उन्होंने कहा है कि शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव थापर और शहीद शिवराम हरि राजगुरु के मुकदमे से संबंधित मूल ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग और अभिलेखीय दस्तावेज वर्तमान में स्कॉटलैंड में संबंधित अधिकारियों के पास सुरक्षित बताए जाते हैं। यह सामग्री उस दौर के ऐतिहासिक कानूनी अभिलेखों को संजोने वाले किसी संग्रहालय या संस्था में रखी गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये रिकॉर्ड न केवल पंजाब के लोगों के लिए, बल्कि दुनिया भर के इतिहास और मानवाधिकार के शोधकर्ताओं के लिए भी गहरे ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्व रखते हैं। पत्र में कहा गया है कि पंजाब सरकार इन अभिलेखीय सामग्रियों तक पहुंच अकादमिक अध्ययन, डिजिटल संरक्षण और आम जनता के प्रदर्शन के उद्देश्य से चाहती है। इन सामग्रियों को जिला शहीद भगत सिंह नगर के खटकड़ कलां स्थित शहीद भगत सिंह हेरिटेज कॉम्प्लेक्स में प्रदर्शित किए जाने की योजना है। सरकार ने इन दस्तावेजों की प्रतियां उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।