पंजाब ::: अपराधियों की सूचना देने पर एक लाख से अधिक का इनाम

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पंजाब सरकार ने अपराधियों और गैंगस्टरों पर नकेल कसने के लिए नई इनाम नीति लागू की है। इस नीति के तहत सूचना देने वालों को एक लाख से दो लाख रुपये तक का इनाम मिलेगा। 28 वांछित अपराधियों की सूची जारी की गई है। यह पहल 'गैंगस्टरन ते वार' अभियान के तहत शुरू की गई है।

पंजाब ::: अपराधियों की सूचना देने पर एक लाख से अधिक का इनाम

चंडीगढ़, एजेंसी। पंजाब सरकार ने अपराधियों और गैंगस्टरों पर नकेल कसने के लिए नई इनाम नीति लागू की है। इसके तहत अपराधियों की सूचना देने वालों को एक लाख से लेकर दो लाख से अधिक तक का इनाम दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, इस नीति के तहत पंजाब पुलिस के जवानों को ऐसे मुखबिरों को इनाम देने का अधिकार दिया गया है, जो वांछित अपराधियों, गैंगस्टरों या उनके नेटवर्क के बारे में ठोस जानकारी उपलब्ध कराते हैं। इसके साथ ही 28 वांछित अपराधियों की सूची भी जारी की गई है। यह पहल ‘गैंगस्टरन ते वार’ अभियान के तहत शुरू की गई है।

इसके अंतर्गत एसएसपी को एक लाख, पुलिस कमिश्नर, रेंज आईजी और डीआईजी को डेढ़ लाख और स्पेशल डीजीपी/एडीजीपी को दो लाख तक का इनाम देने का अधिकार है। साथ ही दो लाख से अधिक की राशि डीजीपी द्वारा स्वीकृत की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इनाम केवल जानकारी की पुष्टि होने के बाद ही दिया जाएगा और मुखबिर की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। एडीजीपी प्रमोद बान ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य आम जनता की भागीदारी से पुलिस नेटवर्क को मजबूत करना और अपराध पर नियंत्रण पाना है। सूचना देने के लिए एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 9394693946 जारी किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।