आप से भाजपा में शामिल राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता खत्म हो : मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और उन छह राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने का अनुरोध किया, जो हाल में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। मान ने राष्ट्रपति को एक पत्र सौंपा और सदस्यों की सदस्यता रद्द करने का संवैधानिक प्रावधान लागू करने की मांग की।

नई दिल्ली, एजेंसी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब के उन छह राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने का आग्रह किया जो हाल में आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद मान ने कहा कि सात सांसदों का दूसरी पार्टी में विलय करना पूरी तरह से असंवैधानिक है। मैंने राष्ट्रपति से इस बारे में विस्तार से बात की है। मान ने आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र भी राष्ट्रपति को सौंपा। उन्होंने निर्वाचित और चयनित शब्दों के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि वे चयनित थे।
इसलिए उनकी सदस्यता रद्द की जानी चाहिए। उन्होंने एक ऐसे संवैधानिक प्रावधान को लागू करने पर भी जोर दिया, जिससे सदस्यों को वापस बुलाया जा सके। राष्ट्रपति ने मान को आश्वासन दिया कि जवाब देने से पहले वह संवैधानिक विशेषज्ञों से परामर्श करेंगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


