पंजाब में महिलाओं को हर माह मिलेंगे एक से डेढ़ हजार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 'मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की। इस योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपये और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह सहायता मिलेगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

जालंधर/चंडीगढ़, एजेंसी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने जालंधर के आदमपुर में योजना की शुरुआत करते हुए महिलाओं के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को भी शुरू किया। उन्होंने कहा कि यह योजना सामाजिक न्याय और समानता के उद्देश्य को मजबूत करेगी। योजना की शुरुआत फिलहाल नौ विधानसभा क्षेत्रों आदमपुर, मलोट, श्री आनंदपुर साहिब, दीरबा, सुनाम, मोगा, कोटकपूरा, बटाला और पटियाला ग्रामीण—में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की गई है।
बाकी 108 क्षेत्रों में 15 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। जुलाई से पैसा उनके बैंक खातों में मिलना शुरू हो जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


