पंजाब: निर्वाचन विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पंजाब कैबिनेट ने निर्वाचन विभाग की सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी है। इस निर्णय से प्रशासनिक अड़चनें दूर होंगी और मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया में सुधार होगा। 'कानूनगो' से 'तहसीलदार' के पद पर पदोन्नति के लिए आवश्यक अनुभव को 15 से घटाकर 12 वर्ष किया गया है।

पंजाब: निर्वाचन विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी

चंडीगढ़, एजेंसी। पंजाब कैबिनेट ने निर्वाचन विभाग की सेवा नियमावली में संशोधन करने के प्रस्ताव को सोमवार को मंजूरी दे दी। राज्य सरकार का कहना है कि इस निर्णय से लंबे समय से लंबित प्रशासनिक अड़चनें दूर होंगी, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया सुचारू और परेशानी मुक्त संभव होगी और चुनाव संबंधी कार्यों के लिए पर्याप्त जनशक्ति सुनिश्चित करने के वास्ते महत्वपूर्ण रिक्तियों को भरने का मार्ग प्रशस्त होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, संशोधित नियमावली के तहत निर्वाचन 'कानूनगो' के पद से निर्वाचन 'तहसीलदार' के पद पर पदोन्नति के लिए आवश्यक अनुभव को 15 वर्ष से घटाकर 12 वर्ष कर दिया गया है।

सीएमओ के अनुसार, विभाग में निर्वाचन तहसीलदार के पद पर सात रिक्तियां होने के कारण यह संशोधन आवश्यक हो गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।