पंजाब में होशियारपुर प्रशासन ने खुले बोरवेल सील करने के आदेश दिए

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पंजाब के होशियारपुर जिले में चार वर्षीय बच्चे के बोरवेल में गिरने के बाद प्रशासन ने सभी खुले और परित्यक्त बोरवेलों को सील करने का आदेश दिया है। उपायुक्त ने सात दिनों के भीतर सर्वेक्षण पूरा करने के लिए निर्देश दिए हैं। घटना के बाद, बोरवेल को बच्चों के लिए गंभीर खतरा माना गया है।

पंजाब में होशियारपुर प्रशासन ने खुले बोरवेल सील करने के आदेश दिए

होशियारपुर, एजेंसी। पंजाब के होशियारपुर जिले में चार वर्षीय बच्चे के बोरवेल में गिरने की घटना के बाद जिला प्रशासन ने जिले भर में खुले और परित्यक्त बोरवेलों की पहचान कर उन्हें तत्काल सील करने के आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त आशिका जैन ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक सर्वेक्षण कर सात दिनों के भीतर यह कार्य पूरा किया जाए।गौरतलब है कि चक समाना गांव में शुक्रवार को चार वर्षीय गुरकरण नामक बच्चा बोरवेल में गिर गया था। उसे करीब नौ घंटे लंबे बचाव अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। उपायुक्त ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 और पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम के तहत जारी आदेश में कहा कि खुले और छोड़े गए बोरवेल मानव जीवन, खासकर बच्चों के लिए गंभीर खतरा हैं।

इन्हें किसी भी हालत में खुला नहीं छोड़ा जाना चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।