पुणे में गैस आधारित श्मशान घाट बंद

Mar 08, 2026 10:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पुणे नगर निगम ने शहर में गैस आधारित श्मशान घाट को बंद करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय केंद्रीय मंत्रालय के आदेश के बाद लिया गया है, जिसमें कहा गया है कि मध्य पूर्व युद्ध के चलते घरेलू एलपीजी आपूर्ति के लिए ब्यूटेन और प्रोपेन को प्राथमिकता दी जाए। बिजली आधारित भट्ठियां चलती रहेंगी।

पुणे में गैस आधारित श्मशान घाट बंद

पुणे, एजेंसी। पुणे नगर निगम ने शहर में गैस आधारित श्मशान घाट कुछ समय के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। रविवार को यह जानकारी दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्रालय ने पांच मार्च को एक आदेश में कहा था कि मध्य पूर्व युद्ध के चलते देशभर में घरेलू एलपीजी आपूर्ति के लिए उपलब्ध ब्यूटेन और प्रोपेन को प्राथमिकता दी जाए। इसे देखते हुए अगले आदेश तक श्मशान घाट बंद किया गया है। बताया कि बिजली आधारित भट्ठियां चलती रहेंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।