पूणे : आत्महत्या मामले में तीन पर केस

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में एक 48 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल, अमित अभय ब्रह्मे, ने आत्महत्या कर ली। उनके बेटे अनीश ने शिकायत की कि पिता को मानसिक रूप से परेशान किया गया और अपमानित किया गया। पुलिस ने टीसीएस के दो कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

पूणे : आत्महत्या मामले में तीन पर केस

पुणे, एजेंसी। पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में एक 48 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल की कथित आत्महत्या के मामले में पुलिस ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के दो कर्मचारियों समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान अमित अभय ब्रह्मे के रूप में हुई है। वह हिंजवाड़ी स्थित टीसीएस कार्यालय में काम करते थे। दो जून को उनका शव उनके घर पर मिला था। पुलिस के अनुसार, यह मामला मृतक के 19 वर्षीय बेटे अनीश ब्रह्मे की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनके पिता को लंबे समय से मानसिक रूप से भटकाया जा रहा था, उनका अपमान किया जा रहा था और उनकी छवि खराब की जा रही थी, जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

टीसीएस के दो कर्मचारियों को नमाजद किया गया है। उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित आरोप लगाए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।