पुणे के अस्पताल में आईईडी मिलने के मामले में युवक गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने पुणे के एक निजी अस्पताल में आईईडी मिलने के मामले में नागपुर से शिवाजी राठौड़ नामक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से भागने की कोशिश कर रहा था। उसकी दुकान से टाइमर का खाली बॉक्स बरामद हुआ है।

पुणे के अस्पताल में आईईडी मिलने के मामले में युवक गिरफ्तार

पुणे, एजेंसी। महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने पुणे के एक निजी अस्पताल में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) मिलने के मामले में एक युवक को नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रेन से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान शिवाजी राठौड़ के रूप में हुई है। वह पुणे के मंजरी इलाके का रहने वाला है। यहां उसकी एक दुकान है। एटीएस को उसकी दुकान से आईईडी में इस्तेमाल किए गए टाइमर का खाली बॉक्स मिला है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहा था। नागपुर में रेलवे सुरक्षा बल की मदद से उसे हिरासत में लिया गया।

यह ट्रेन मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस से पश्चिम बंगाल के शालीमार जा रही थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।