खेल : पीएसएल ने मुजरबानी पर दो साल का प्रतिबंध लगाया
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर दो साल का प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने पीएसएल फ्रेंचाइजी इस्लामाबाद युनाइटेड के बावजूद आईपीएल में खेलने का विकल्प चुना। इससे पहले मुजरबानी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए दो मैच खेले थे और शानदार प्रदर्शन किया था।

लाहौर, एजेंसी। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर दो साल का प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने पीएसएल फ्रेंचाइजी के साथ अनुबंध होने के बावजूद आईपीएल में खेलने का विकल्प चुना था। इसलिए उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। मुजरबानी ने इस्लामाबाद युनाइटेड के साथ अनुबंध किया था। आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल होने की पेशकश की जिसके बाद उन्होंने पीएसएल से हटने का फैसला किया। पिछले टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले मुजरबानी ने अब तक कोलकाता के लिए दो मैच खेले हैं। ईडन गार्डंस में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार विकेट लिए थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


