अमृतसर में भाजपा ने 'आप' सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

- अधिकारी की आत्महत्या का मामला चंडीगढ़, एजेंसी। भाजपा की पंजाब इकाई

अमृतसर में भाजपा ने 'आप' सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

- अधिकारी की आत्महत्या का मामला चंडीगढ़, एजेंसी। भाजपा की पंजाब इकाई ने शनिवार को अमृतसर में 'आप' सरकार के खिलाफ एक अधिकारी द्वारा की गई आत्महत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। उनके परिवार के लिए न्याय की मांग की।भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सहित राज्य के सभी नेतृत्व ने अमृतसर के हॉल गेट पर धरने में भाग लिया। अमृतसर स्थित 'पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन' के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा ने कथित तौर पर 21 मार्च को जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

बाद में एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह कथित तौर पर परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए दिखाई दिए। भुल्लर ने विवाद के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर उसी दिन मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। पट्टी से आम आदमी पार्टी के विधायक भुल्लर को रंधावा के आत्महत्या करने के दो दिन बाद गिरफ्तार किया गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।