ट्रांसजेंडर बिल के विरोध में जंतर-मंतर पर विरोध
नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर ट्रांसजेंडर बिल के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह विधेयक उनके अधिकारों का हनन करता है। वे सड़कों पर विरोध जारी रखने का संकल्प लिए हुए हैं। ट्रांसजेंडर समुदाय पहले से ही सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा हुआ है, और यह विधेयक उन्हें और भी डरा रहा है।

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रांसजेंडर बिल के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया गया। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन से लेकर अलग-अलग छात्र संगठनों के बैनर तले यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह विधेयक उनके अधिकार हनन करने वाला है। जब तक इसे वापस नहीं लिया जाता, वह सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में शामिल रोजी ने कहा कि ट्रांसजेंडर वर्ग पहले से ही सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा हुआ है। ऐसे में यह विधेयक सुरक्षा देने के बदले उन्हें डरा रहा है। नेहा ने कहा कि सरकार का कहना है कि ट्रांसजेंडर की नई परिभाषा तय की गई, लेकिन यह हमारे अधिकार को छीना जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


