महिला अधिकारों की मांग को लेकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Mar 08, 2026 04:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला अधिकारों और सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वीमन्स एसोसिएशन के तहत विभिन्न संगठनों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने चार लेबर कोड रद्द करने और लापता लड़कियों की वापसी के लिए जांच कमेटी बनाने की मांग की। महिलाओं को रोजगार के अवसर देने की भी अपील की गई।

महिला अधिकारों की मांग को लेकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन

नई दिल्ली, वसं। महिला अधिकारों व सुरक्षा की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर रविवार को प्रदर्शन किया गया। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वीमन्स एसोसिएशन के बैनर तले अलग-अलग संगठनों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने मांग करते हुए कहा कि चार लेबर कोड को रद्द किया जाए। दिल्ली में लापता लड़कियों को वापस लाने के लिए विस्तृत जांच कमेटी गठित हो। साथ ही, महिलाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएं। प्रदर्शन में शामिल रानी देवी ने कहा कि मौजूदा समय में भी महिलाओं को नौकरी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।