प्रियंका ने बेहतर मोबाइल संचार के लिए सिंधिया को लिखा पत्र

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से वायनाड में बीएसएनएल मोबाइल कनेक्टिविटी सुधारने की अपील की है। उन्होंने पत्र में बताया कि थलासेरी-बावली हाईवे और अन्य क्षेत्रों में बीएसएनएल नेटवर्क की कमी है, जहां आदिवासी आबादी निवास करती है। इस संवेदनशील इलाके में बेहतर संचार अत्यंत आवश्यक है।

प्रियंका ने बेहतर मोबाइल संचार के लिए सिंधिया को लिखा पत्र

वायनाड (केरल), एजेंसी। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से वायनाड में बीएसएनएल मोबाइल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने का आग्रह किया है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में प्रियंका ने कहा कि थलासेरी-बावली हाईवे पर पेरिया-35 और पेरिया-34 के बीच और वायनाड के अन्य कई इलाकों में बीएसएनएल की कवरेज नहीं है। यह इलाका केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु का संपर्क बिंदु है, जहां राज्य की सबसे बड़ी आदिवासी आबादी रहती है। भूस्खलन संवेदनशील इस इलाके में बेहतर मोबाइल संचार की जरूरत है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।