केरल: प्रियंका गांधी ने कुम्हारों के गांव 'कुम्बारा' का किया दौरा

Mar 01, 2026 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल के नीलांबुर में कुम्हारों के गांव कुम्बारा का दौरा किया। उन्होंने कारीगरों से बातचीत की और मिट्टी के बर्तनों की विरासत के बारे में चर्चा की। प्रियंका ने कहा कि इनकी कलाकारी पीढ़ियों से चली आ रही शिक्षा का प्रमाण है और पारंपरिक बर्तनों से लेकर नवाचारों तक की रचनात्मकता को सराहा।

केरल: प्रियंका गांधी ने कुम्हारों के गांव 'कुम्बारा' का किया दौरा

मलप्पुरम, एजेंसी। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल के नीलांबुर में कुम्हारों के गांव कुम्बारा का दौरा किया और कारीगरों से बातचीत की। प्रियंका गांधी ने अपने 'एक्स' पर रविवार को इसका वीडियो साझा किया। यह गांव उनकी संसदीय क्षेत्र वायनाड का हिस्सा है। वीडियो में, उन्होंने मिट्टी के बर्तनों की विरासत, बाजार और बिक्री को लेकर बातचीत की। प्रियंका गांधी ने कहा कि इनकी कलाकारी की गुणवत्ता पीढ़ियों से चली आ रही शिक्षा और कौशल के हस्तांतरण का प्रमाण है, जो हमारी विरासत के लिए अत्यंत मूल्यवान है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक मिट्टी के बर्तनों से लेकर फोन के स्पीकर और चित्र बनाने जैसे नवाचारों तक, इनकी रचनात्मकता को देखना शानदार अनुभव था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।