प्रियंका ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कमी पर सरकार को घेरा

Mar 10, 2026 09:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से देश में स्थिति और बिगड़ सकती है। उन्होंने संसद में सरकार के बयान पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि सच्चाई लोगों के सामने है।

प्रियंका ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कमी पर सरकार को घेरा

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में संकट बढ़ता है तो देश में स्थिति और बिगड़ सकती है। इसके साथ उन्होंने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर भी सरकार को घेरा। संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू के लोकसभा में दिए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह की बात इसलिए कर रही है, क्योंकि उनके भाई राहुल गांधी सच बोलते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सिर्फ एक ही व्यक्ति है, जिसने सरकार के सामने घुटने नहीं टेके हैं।प्रियंका

गांधी ने कहा कि सरकार ने तमाम कोशिश करके देख ली, पर कुछ भी काम नहीं आया। सच्चाई लोगों के सामने है। यह हास्यास्पद है क्योंकि सत्तापक्ष सच्चाई को पचा नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि सदन में असली चर्चा नहीं हो रही है। वंदे मातरम् पर हमने चर्चा की, पर चर्चा में सिर्फ नेहरू और इंदिरा गांधी की आलोचनाएं की गईं।सत्ता पक्ष की तरफ से विपक्ष पर सदन को कमजोर करने का आरोप का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि लोकसभा अध्यक्ष पर दबाव डाला गया। उनकी स्वतंत्रता को खत्म किया गया। प्रियंका गांधी ने कहा कि हम तो संस्थाओं को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि अब संस्थाएं निष्पक्ष नहीं रहीं, जबकि इन पर हमारा लोकतंत्र आधारित है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।