ऑस्कर के लिए प्रेजेंटर बनेंगी प्रियंका

Mar 06, 2026 01:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

प्रियंका चोपड़ा जोनास एक बार फिर ऑस्कर के 98वें समारोह में नजर आएंगी। इस बार उन्हें प्रस्तोता के रूप में चुना गया है, जहां वह विजेताओं के नाम की घोषणा करेंगी। प्रियंका के साथ कई मशहूर कलाकार भी शामिल होंगे। यह देश के लिए गर्व का क्षण है।

ऑस्कर के लिए प्रेजेंटर बनेंगी प्रियंका

लॉस एंजिल्स, एजेंसी। प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े फिल्मी अवॉर्ड शो ऑस्कर (98वें एकेडमी अवॉर्ड्स) में नजर आएंगी। बड़े सितारों के साथ: इस बार उन्हें प्रस्तोता (प्रेजेंटर) के तौर पर चुना गया है। वह विजेताओं के नाम का एलान करेंगी और उन्हें ट्रॉफी सौंपेंगी। प्रियंका के साथ हॉलीवुड के दिग्गज कलाकार विल अर्नेट, रॉबर्ट डाउने, पॉल मेस्कल, जूनियर एनी हैथवे और गिनेथ पालथ्रो भी शामिल होंगी।दूसरी बार मौका : इससे पहले 2021 में भी प्रियंका ने अपने पति निक जोनास के साथ ऑस्कर के नामांकनों की घोषणा की थी। यह देश के लिए गर्व की बात है कि प्रियंका को इतने बड़े मंच पर सम्मान मिल रहा है।बॉक्स

-कब और कहां देखेंअमेरिका के मशहूर डॉल्बी थिएटर में यह समारोह 15 मार्च को होगा, लेकिन भारत में इसका प्रसारण सोमवार, 16 मार्च को सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी इसे देख सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।