धागों में सजी विभाजन की स्मृतियां
Feb 13, 2026 07:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
त्रिवेणी कला संगम में प्रियंका चांदवानी की एकल प्रदर्शनी 'सूत्रम: थ्रेड्स ऑफ मेमोरीज एंड माइग्रेशन' का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी 22 फरवरी तक खुली रहेगी। प्रियंका ने धागों के माध्यम से स्मृतियों और प्रवास की कहानी को दर्शाया है। उनका काम परिवार की मजबूती और संघर्ष की प्रेरणा से भरा है।

नई दिल्ली, प्र.सं.। त्रिवेणी कला संगम में कलाकार प्रियंका चांदवानी की एकल प्रदर्शनी सूत्रम : थ्रेड्स ऑफ मेमोरीज एंड माइग्रेशन का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी 22 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहेगी। कलाकार ने धागों के माध्यम से स्मृतियों, प्रवास और परिवार की मजबूती की कहानी को कलात्मक रूप दिया है। प्रियंका बताती हैं कि उनके दादा-दादी विभाजन के बाद दिल्ली आए थे। वे अपने साथ केवल यादें और नए जीवन की उम्मीद लेकर आए थे। संघर्ष, साहस और परिवार को जोड़कर रखने वाली नाजुक ताकत उनके काम की प्रेरणा बनी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


