एपस्टीन फाइल मामले में पूर्व प्रिंस एंड्रयू शाही आवास से बाहर
- एपस्टीन फाइल लीक में सामने आई एंड्रयू की आपत्तिजनक तस्वीर लंदन,

-एंड्रयू की आपत्तिजनक तस्वीर सामने आने के बाद किंग चार्ल्स का फैसला लंदन, एजेंसी। एपस्टीन फाइल से मचे बवाल को लेकर पूर्व प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर ने शाही आवास विंडसर कैसल एस्टेट खाली कर दिया। बकिंघम पैलेस के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की। इस फाइल लीक में एंड्रयू की आपत्तिजनक तस्वीर सामने आने के बाद किंग चार्ल्स के निर्देश पर उन्हें विंडसर स्थित अपना आधिकारिक घर खाली करने को कहा गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, एपस्टीन फाइल्स में उनके नाम के साथ कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया। फिलहाल उन्हें सैंड्रिंघम ले जाया गया है। शाही परिवार अब उन्हें पूरी तरह सार्वजनिक जीवन और शाही वैभव से दूर रखने की तैयारी में है।
ब्रिटिश संसद में भी हंगामा ब्रिटिश संसद में प्रधानमंत्री कीर स्टारमर को विपक्षी नेता केमी बेडनॉक के सवालों का सामना करना पड़ा। विवाद पीटर मैनडेलसन की अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत के रूप में नियुक्ति से जुड़ा था, जिन्हें एपस्टीन से करीबी संबंध सामने आने के बाद पद से हटाना पड़ा। एपस्टीन से दोस्ती ने मुसीबत में डाला प्रिंस एंड्रयू की मुसीबतें जेफरी एपस्टीन से उनकी पुरानी दोस्ती के कारण बढ़ी हैं। साल 2025-26 में सार्वजनिक हुए नए दस्तावेजों ने उन पर यौन शोषण के आरोपों को फिर से ताजा कर दिया है। 2014 में भी एक अमेरिकी महिला ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। नई फाइल्स में एंड्रयू की मौजूदगी और उनके व्यवहार को लेकर जो दावे किए गए हैं, इससे एंड्रयू की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 65 वर्षीय किंग चार्ल्स तृतीय के भाई एंड्रयू से पिछले साल ही सभी शाही उपाधि छीन लिए गए थे। बकिंघम पैलेस ने बताया था कि शाही उपाधियां छिन जाने के बाद अब प्रिंस एंड्रयू को ‘एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर’ के नाम से जाना जाएगा। अभी तक प्रिंस एंड्यू को ‘प्रिंस एंड्रयू ड्यूक ऑफ आर्क’ नाम से जाना जाता था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


