ब्यूरो:::मिजोरम में बैराबी-सैरांग रेल लाइन बनकर तैयार, म्यांमार तक होगा विस्तार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को मिजोरम में बैराबी-सैरांग रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे। यह 51.38 किलोमीटर लंबी लाइन बांग्लादेश-म्यांमार सीमा से जुड़ी है। इसमें 48 सुरंगें और एक पुल है, जो...

ब्यूरो:::मिजोरम में बैराबी-सैरांग रेल लाइन बनकर तैयार, म्यांमार तक होगा विस्तार

13 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना, कुतुबमीनार से भी ऊंचा है एक पुल नई दिल्ली, विशेष संवाददाता बांग्लादेश-म्यांमार सीमा से सटे पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में बैराबी-सैरांग रेल लाइन बनकर तैयार हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को इसका उद्घाटन करने जा रहे हैं। इस परियोजना के विस्तार के तहत म्यांमार तक इस रेल लाइन का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा सैरांग रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। जहां से राजधानी एक्सप्रेस को सीधे दिल्ली, कोलकाता और अगरतला आदि शहरों के बीच चलाया जाएगा। 51.38 किलोमीटर लंबी है लाइन रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन परियोजना पूरी हो चुकी है।

अब इस पर ट्रेनें चलने के लिए तैयार हैं। रेलवे लाइन की लंबाई लगभग 51.38 किलोमीटर है। इसकी लागत 8071 करोड़ आई है। इस सेक्शन पर चार नए स्टेशन हार्तुकी, कौनपुई, मुलखांग और सैरांग बनाए गए हैं। कुतुबमीनार से भी ऊंचा पुल यह रेलमार्ग इंजीनियरिंग का एक अद्भुत नमूना है। इसमें कुल 48 सुरंगें (जिनकी कुल लंबाई 12.8 किमी है), 55 बड़े और 87 छोटे पुल शामिल हैं। इस लाइन पर बना पुल संख्या 196 एक प्रमुख आकर्षण है। इसकी ऊंचाई 104 मीटर है, जो दिल्ली के कुतुबमीनार से भी अधिक है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 110 किमी प्रति घंटा की होगी। बॉक्स अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेश के बॉर्डर पर स्थित मिजोरम में इस रेल लाइन के बनने से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी जिससे माल और यात्रियों की आवाजाही आसान तथा तेज होगी। इसके साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर मिजोरम में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। यह रेल लाइन मिजोरम को सीधे असम के सिलचर और वहां से पूरे देश के रेलवे नेटवर्क से जोड़ देगी। रेल लाइन का म्यांमार तक विस्तार करने की योजना है, जिससे यह भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के बीच एक महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग बन जाएगा। विश्वस्तरीय सुविधा मिलेगी प्रस्तावित योजना के तहत सैरांग रेलवे स्टेशन को एक विश्वस्तरीय सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। स्टेशन को आधुनिक भवन के साथ विकसित किया जाएगा। यहां वातानुकूलित लाउंज, होटल, रेस्टोरेंट और कैफेटेरिया, प्रतीक्षालय और रिटायरिंग रूम होंगे। स्टेशन पर यात्रियों के लिए स्पा और शॉपिंग सेंटर जैसी मनोरंजक और विश्राम की सुविधाएं भी होंगी। इसके अलावा स्टेशन में लिफ्ट, एस्केलेटर और दिव्यांग-अनुकूल रैंप जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। यात्रियों को वाई-फाई, मोबाइल चार्जिंग स्टेशन और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड जैसी सुविधाएं मिलेंगी। -----------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।