प्रधानमंत्री ने मंत्रिपरिषद की बैठक को बताया सार्थक, विकसित भारत पर हुई चर्चा

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

प्रधानमंत्री ने मंत्रिपरिषद की बैठक को बताया सार्थक, विकसित भारत पर हुई चर्चा----------------------------------मोदी सरकार के मंत्री विपक्ष की भ्रम फैलाने की राजनीति का करेंगे...

 प्रधानमंत्री ने मंत्रिपरिषद की बैठक को बताया सार्थक, विकसित भारत पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री ने मंत्रिपरिषद की बैठक को बताया सार्थक, विकसित भारत पर हुई चर्चा ---------------------------------

-मोदी सरकार के मंत्री विपक्ष की भ्रम फैलाने की राजनीति का करेंगे पर्दाफाश

---------------------------

नईदिल्ली। विशेष संवाददाता

केंद्रीय मंत्रिपरिषद की गुरुवार को हुई बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्थक बताते हुए कहा है कि इसमें जीवन को सुविधाजनक बनाने और कारोबार सुगमता को बढ़ावा देने संबंधी सर्वोत्तम तौर-तरीकों पर चर्चा हुई और विचारों का आदान-प्रदान किया गया। बैठक में मंत्रियों को मौजूदा वैश्विक हालातों में सरकार के विभिन्न फैसलों आम नागरिकों के हित में उठाए गए कदमों को जनता तक पहुंचाने को कहा गया। इसके लिए सरकार के मंत्री विपक्ष द्वारा की जा रही भ्रम की राजनीति का पर्दाफाश विभिन्न मंचो व जनता के बीच करेंगे।

बैठक की विस्तृत जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया एक्स पर बैठक की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए कहा कि कल मंत्रिपरिषद की एक सार्थक बैठक हुई। हमने ''जीवन में सुगमता'' और ‘कारोबार में सुगमता'' को बढ़ावा देने से संबंधित दृष्टिकोणों और सर्वोत्तम कार्य-प्रणालियों का आदान-प्रदान किया और ''विकसित भारत'' के हमारे साझा स्वप्न को साकार करने के लिए भविष्य में सुधार के तरीकों पर चर्चा की।

विपक्ष के भ्रम का जवाब

सूत्रों के अनुसार बैठक में मौजूदा वैश्विक हालातों में विपक्ष द्वारा पेट्रोल,डीजल, एलपीजी और मंहगाई को लेकर की जा रही भ्रम की राजनीति का भी करारा जबाब देने की बात कही गई। सरकार के मंत्री और अन्य नेता जनता के बीच जाकर बताएंगे कि भारत ने इस संकट के समय भी आम जनता को किस तरह से राहत पहुंचाई और उस बोझ नहीं पड़ने दिया गया। देश के लोगों के जीवन को प्रमुखता देते हुए प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा लोगों के जीवन को अधिक सुविधाजनक और सुगम बनाना होना चाहिए। लोगों के जीवन में किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।

----------------------------------

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक को कैसे बताया?
प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक को सार्थक बताया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।