President Droupadi Murmu to Visit Sabarimala Temple on October 22 for Thulamasa Puja राष्ट्रपति मुर्मू 22 अक्टूबर को करेंगी सबरीमला मंदिर के दर्शन , Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPresident Droupadi Murmu to Visit Sabarimala Temple on October 22 for Thulamasa Puja

राष्ट्रपति मुर्मू 22 अक्टूबर को करेंगी सबरीमला मंदिर के दर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर को प्रसिद्ध सबरीमला श्री अयप्पा मंदिर में दर्शन करेंगी। यह दिन थुलामासा पूजा दर्शन का अंतिम दिन होगा। वे शाम को पूजा-अर्चना करेंगी और इसके बाद तिरुवनंतपुरम जाएंगी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 7 Oct 2025 02:26 AM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रपति मुर्मू 22 अक्टूबर को करेंगी सबरीमला मंदिर के दर्शन

तिरुवनंतपुरम, एजेंसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 22 अक्टूबर को प्रसिद्ध सबरीमला श्री अयप्पा मंदिर में दर्शन करेंगी। यह दिन थुलामासा पूजा दर्शन का अंतिम दिन होगा। केरल के देवस्वोम मंत्री वी एन वसावन ने सोमवार को बताया कि राज्य सरकार को राष्ट्रपति के मंदिर दौरे की जानकारी मिल चुकी है। वे शाम को मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी और इसके बाद तिरुवनंतपुरम जाएंगी। राष्ट्रपति मुर्मू अपने केरल प्रवास के दौरान पाला स्थित सेंट थॉमस कॉलेज के प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम में भी भाग लेंगी। मंत्री ने बताया कि उनकी यात्रा का कार्यक्रम अंतिम रूप दिया जा रहा है और स्वागत की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।