विभूतियों को 25 मई को मिलेगा पद्म सम्मान

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 मई को 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस वर्ष भारत सरकार ने 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं और 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मान मिलेगा।

विभूतियों को 25 मई को मिलेगा पद्म सम्मान

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 मई को वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले पहले नागरिक अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कार पाने वाले विभूतियों को सम्मानित करेंगी। इस वर्ष भारत सरकार ने कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मान दिया जाएगा। पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। इसकी शुरुआत वर्ष 1954 में हुई थी और हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर इनकी घोषणा की जाती है।

ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, लोक प्रशासन और व्यापार तथा उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट और विशिष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।