ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीपूर्वी निगम में हड़ताल के चलते एस्मा लगाने की तैयारी

पूर्वी निगम में हड़ताल के चलते एस्मा लगाने की तैयारी

पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने सोमवार को सफाई के सेनिटेशन सुपरवाइजरी स्टाफ द्वारा हड़ताल समाप्त ना करने के कारण उन पर आवश्यक सेवाओं की बहाली हेतु एस्मा लागू करने की प्रकिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में...

पूर्वी निगम में हड़ताल के चलते एस्मा लगाने की तैयारी
प्रमुख संवाददाता,नई दिल्लीMon, 26 Jun 2017 07:48 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने सोमवार को सफाई के सेनिटेशन सुपरवाइजरी स्टाफ द्वारा हड़ताल समाप्त ना करने के कारण उन पर आवश्यक सेवाओं की बहाली हेतु एस्मा लागू करने की प्रकिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में दिल्ली सरकार को अनुशंसा भेजी गई है।

निगम के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि हड़ताल खत्म करने के लिए कई बार महापौर से बैठक हुई। बताया गया कि उनकी यह हड़ताल अवैध है, वैसे भी सुपरवाइजरी स्टाफ श्रम कानून के दायरे से बाहर है। 

इतना ही नहीं सुपरवाइजरी स्टाफ स्वंय हड़ताल पर होने के उपरांत अन्य सफाई कर्मचारियों को डयूटी पर आने से रोक रहे हैं। जिसके कारण सफाई कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं। पूर्वी निगम ने वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए भरसक प्रयास किये हैं। जिसमें कुछ सफलता मिली है और भुगतान किया जा रहा है।

मानसून की स्थिति को देखते हुए नागरिकों के हित में सफाई कर्मचारियों की सेवाएं अनिवार्य हैं ताकि जलभराव व गंदगी के कारण जलजनित या मच्छरजनित बीमारियां, हैजा, चिकुनगुनिया, आंत्रशोध आदि को फैलने से रोका जा सके। 

निगम के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली नगर निगम अधिनियम के तहत पर्याप्त प्रावधान है कि ऐसी स्थिति में नागरिकों के हित में हड़ताल कर रहे लोगों को बर्खास्त किया जा सकता है और उनके खिलाफ थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें