खेल : श्रीजेश फिर बनना चाहते हैं जूनियर हॉकी टीम का कोच

Feb 17, 2026 04:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

श्रीजेश फिर बनना चाहते हैं जूनियर हॉकी टीम का कोच नई दिल्ली, एजेंसी।

खेल : श्रीजेश फिर बनना चाहते हैं जूनियर हॉकी टीम का कोच

श्रीजेश फिर बनना चाहते हैं जूनियर हॉकी टीम का कोच नई दिल्ली, एजेंसी। महान गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच के रूप में अपने कार्यकाल के पिछले साल दिसंबर में समाप्त होने के बाद इस पद के लिए दोबारा आवेदन किया है। इस नियुक्ति पर फैसला अगले पखवाड़े में होने की संभावना है। दो बार के ओलंपिक कांस्य विजेता श्रीजेश को अगस्त 2024 में जूनियर पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनके मार्गदर्शन में भारत ने बीते दिसंबर में चेन्नई में पुरुष जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक जीता था। टीम ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर नौ साल बाद इस प्रतियोगिता में पोडियम स्थान हासिल किया था।

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि कम से कम छह अन्य उम्मीदवार भी दौड़ में हैं। उन्होंने हालांकि नामों का खुलासा नहीं किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।