पीपीएफएएस को पेंशन कोष प्रबंधन की मंजूरी

Apr 08, 2026 06:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पीपीएफएएस एसेट मैनेजमेंट को पीएफआरडीए द्वारा एनपीएस के तहत पेंशन कोष के प्रायोजक के रूप में मंजूरी मिली है। कंपनी जल्द ही एनपीएस के माध्यम से निवेशकों की सेवानिवृत्ति बचत का प्रबंधन शुरू करेगी और इसके लिए एक अलग पेंशन कोष कंपनी स्थापित करेगी।

पीपीएफएएस को पेंशन कोष प्रबंधन की मंजूरी

नई दिल्ली। पीपीएफएएस एसेट मैनेजमेंट को पेंशन कोष विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) से राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत पेंशन कोष के प्रायोजक के रूप में काम करने की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि वह जल्द ही एनपीएस के माध्यम से निवेश करने वाले लोगों की सेवानिवृत्ति बचत का प्रबंधन शुरू करेगी। इसके लिए वह एक अलग पेंशन कोष कंपनी स्थापित करेगी जो योजनाओं का संचालन करेगी एवं समय के साथ इन बचत को बढ़ाने का काम करेगी। कंपनी पूर्ण स्तर पर संचालन शुरू करने से पहले वह पेंशन कोष के पंजीकरण और परिचालन ढांचे की स्थापना सहित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।