Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPower Supply Disruption in Indraprastha Colony Due to Broken 33 KV Line
 इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में नौ घंटे तक गुल रही बिजली

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में नौ घंटे तक गुल रही बिजली

संक्षेप:

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में मंगलवार रात 33 केवी लाइन के टूटने से लगभग नौ घंटे तक बिजली की कटौती हुई। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बिजली कटौती रात के समय अधिक हो रही है। जर्जर लाइनों की समस्या से लोग परेशान हैं और सुधार की मांग कर रहे हैं। विद्युत निगम ने मरम्मत कार्य किया और सुबह तक आपूर्ति सामान्य हो सकी।

Nov 12, 2025 05:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

-33 केवी लाइन के टूटने से ठप रही आपूर्ति ट्रांस हिंडन, संवाददाता। बिजली कटौती की समस्या से इन दिनों लोग बेहद परेशान है। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में मंगलवार रात 33 केवी लाइन के टूटने से लोगों को करीब नौ घंटे तक बिना बिजली रहना पड़ा। लोगों का आरोप है कि बिजली कटौती रात के समय में अधिक कि जा रही है। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के लोगों को इन दिनों बिजली कटौती की समस्या का अधिक सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार रात करीब नौ बजे लोग लो और हाई-वोल्टेज की समस्या से करीब 10 मिनट तक परेशान रहे। इसके तुरंत बाद करीब नौ घंटे का लंबा कट लगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा मंगलवार को सुबह में एबीसी केबल के टूटने से करीब चार घंटे तक बिजली गुल रही। लोगों का कहना है कि जर्जर लाइन होने से लगातार समस्या बनी हुई है। स्थानीय निवासी सतीश भारद्वाज ने बताया कि मंगलवार को पहले तो सुबह में तार टूटने से चार घंटे तक बिजली गुल रही। इसके बाद रात के समय दोबारा से तार टूट गया। रात में करीब नौ घंंटे तक बिजली गुल रही। प्रदीप कुमार ने बताया कि रात को करीब नौ बजे बिजली गयी। शिकायत करने पर पता चला की 33 केवी लाइन का तार टूटने के वजह से बाधित है। देर रात तक आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। बुधवार सुबह में भी लाइट नहीं थी। इसके चलते सुबह के समय पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। लोगों की मांग है की जर्जर लाइनों को बदलकर समस्या का समाधान किया जाए। वहीं विद्युत निगम जोन दो मुख्य अभियंता नरेश भारती ने बताया कि रात को शिकायत मिलते ही मरम्मत कार्य कराया गया। रात करीब दो बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी।