Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPower Outages Persist in Vasundhara Vaishali and Indirapuram Despite Efforts to Improve Services
 परेशानीः छह इलाकों में चार घंटे तक गुल रही बिजली

परेशानीः छह इलाकों में चार घंटे तक गुल रही बिजली

संक्षेप:

- डिफेंस कॉलोनी में 33 केवी लाइन में फॉल्ट के चलते परेशान रहे निवासी- इंद्रप्रस्थ कॉलोनी और गिरधर एंक्लेव में लो-वोल्टेज की समस्या - वसुंधरा, वैशाली और इंदिरापुरम में भी समस्या बरकारट्रांस हिंडन,...

Nov 17, 2025 03:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

- वसुंधरा, वैशाली और इंदिरापुरम में भी समस्या बरकारट्रांस हिंडन, संवाददाता। विद्युत निगम लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार व्यवस्थाओं में सुधार कर रहा है। इसके बावजूद लोगों को रोजाना तीन से चार घंटे की कटौती का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के पांच इलाकों में सोमवार को करीब चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, गिरधर एंक्लेव और डिफेंस कॉलोनी में 33केवी लाइन में फॉल्ट और अघोषित बिजली कटौती से परेशान रहे। जर्जर लाइन और अघोषित बिजली कटौती के चलते इन दिनों लोग बेहद परेशान है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लोगों का कहना है कि विद्युत निगम गर्मी के दिनों में खपत ज्यादा होने, ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने और निजी फॉल्ट होने के वजह से दिक्कत बताई थी। लेकिन अब सर्दी के दिनों में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि खपत घटने के बाद अब विद्युत निगम कि लापरवाही के वजह से समस्या हो रही। डिफेंस कॉलोनी निवासी मुकेश शर्मा ने बताया कि करीब एक माह से लगातार 33 केवी लाइन में फॉल्ट के नाम पर विद्युत निगम तीन से चार घंटे तक की कटौती कर रहा है। सोमवार को भी सुबह में करीब दो विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिसके चलते दैनिक कार्य प्रभावित हुए। वसुंधरा सेक्टर 16 निवासी सत्यविर सिंह ने बताया कि सुबह में करीब दो घंटे का लंबा कट लगा। फिर ट्रिपिंग ने दिनभर सताया। इंदिरापुरम निवासी एसपी सिंह ने बताया कि अधिकतर रात के समय कट लगते है। गिरधर एंक्लेव मोहन सिंह ने बताया कि इलाके के ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलने के चलते लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान किया। इससे नुकसान उठाना पड़ता है। दिन में चार से पांच घंटे की कटौती इन दिनों आम हो चुकी है। इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन अब तक भी आपूर्ति में सुधार नहीं हो सका। जोन तीन के मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि तकनीकी खामी के वजह से कई इलाकों में ट्रांसफार्मर पर स्पार्किंग हो रही थी। इसके चलते समस्या हुई। इसे ठीक कर आपूर्ति सामान्य कर दी गयी।