ईरान पैकेज :: संक्षेप खबरें ::

Mar 08, 2026 10:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पोप लियो (14वें) ने ईरान, अमेरिका और इजरायल से युद्ध समाप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष पूरे मध्य पूर्व में नफरत और डर का माहौल पैदा कर रहा है। मिस्र के राष्ट्रपति ने भी युद्ध के गंभीर नतीजों की चिंता जताई है। बांग्लादेश में ईंधन की कमी का डर बढ़ रहा है।

ईरान पैकेज :: संक्षेप खबरें ::

पोप लियो ने युद्ध रोकने और शांति की अपील की वेटिकन। पोप लियो (14वें) ने ईरान, अमेरिका और इजरायल से युद्ध समाप्त करने और बातचीत से समस्याओं का समाधान निकालने की अपील की है। पोप ने अपने संदेश में कहा कि यह संघर्ष पूरे मध्य पूर्व में फैल चुका है और नफरत व डर का माहौल पैदा कर रहा है। पोप ने पिछले रविवार को भी अपनी पारंपरिक प्रार्थना के बाद इस तरह की अपील की थी।मिस्र के राष्ट्रपति ने युद्ध को लेकर चिंता जताईकाहिरा। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह-अल-सिसी ने रविवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत में युद्ध को लेकर गहरी चिंता जताई।

कहा कि इस संघर्ष के गंभीर नतीजे हो सकते हैं। इनमें तेल-गैस की बढ़ी कीमतें, आपूर्ति शृंखला पर असर, समुद्री यातायात बाधित होना जैसी दिक्कतें शामिल हैं। कहा कि संघर्ष लंबा चला तो पूरी दुनिया इसके असर की चपेट में आ जाएगी। उन्होंने मैक्रों से अपील की कि युद्ध रोकने को लेकर अंतरराष्ट्रीय पहल के प्रयास शुरू करें।‘ब्रिटेन विदेश नीति को आउटसोर्स नहीं करेगा’लंदन। ब्रिटेन के शीर्ष राजनयिक यवेट कूपर ने कहा कि ईरान युद्ध को लेकर जारी आलोचना के बीच यूके सरकार अपनी विदेश नीति को ‘आउटसोर्स’ नहीं करेगी। कूपर ने कहा कि यह हमें तय करना होगा कि हमारे देश के हित में क्या होगा। इसका अर्थ यह नहीं है कि हम दूसरे देशों से सहमति जताते रहें। कूपर ईरान पर हमलों को लेकर यूके के सैन्य बेसों के इस्तेमाल की अनुमति देने पर बात कर रहे थे।बांग्लादेश के पंपों पर घंटों इंतजार कर रहे वाहनचालकढाका। मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच बांग्लादेश में ईंधन की कमी का डर बढ़ गया है। ढाका में शनिवार रात से ही लोग पेट्रोल पंपों पर कतारों में घंटों इंतजार करते रहे। उन्हें डर था कि कहीं तेल की कमी के कारण पंप लंबे समय तक बंद न हो जाएं। इस बीच देश की पांच उर्वरक फैक्टरियां 18 मार्च तक बंद कर दी गई हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।