Political Tensions Rise Over Officer s Death in Dhaula Kuan Accident फरिश्ते योजना 2023 में ठप हो गई थी : भाजपा, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPolitical Tensions Rise Over Officer s Death in Dhaula Kuan Accident

फरिश्ते योजना 2023 में ठप हो गई थी : भाजपा

नई दिल्ली में धौला कुआं के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक अधिकारी की मृत्यु पर भाजपा और आप के बीच सियासी विवाद शुरू हो गया है। भाजपा ने इसे दुखद बताते हुए कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए। आप नेता सौरभ...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 15 Sep 2025 07:46 PM
share Share
Follow Us on
फरिश्ते योजना 2023 में ठप हो गई थी : भाजपा

नई दिल्ली, व.सं.। धौला कुआं के पास सड़क दुर्घटना में अधिकारी की मृत्यु पर भाजपा और आप के बीच सियासत गरमा गई है। प्रदेश भाजपा ने कहा कि यह दुर्घटना बेहद दुखद है। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि यह जांच का विषय है कि बीएमडब्ल्यू चालक ने घायल दंपति को धौला कुआं से लगभग 17 किमी दूर अस्पताल क्यों पहुंचाया था। इस घटना का फरिश्ते योजना से कोई लेना-देना नहीं है। यह योजना भाजपा सरकार ने बंद नहीं की थी, बल्कि पूर्व आप सरकार के अस्पतालों के बिलों का भुगतान नहीं करने से 2023 में खुद ही ठप हो गई थी।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आप नेता सौरभ भारद्वाज इस दुर्घटना के मामले में बिना तथ्य जांचे, सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फरिश्ते योजना को इस दुर्घटना से जोड़ना गलत है। भारद्वाज को पता होना चाहिए था कि सड़क हादसे का शिकार हुए दंपति को अस्पताल न पुलिस और न ही किसी राहगीर ने पहुंचाया था। बल्कि, उस महिला ने पहुंचाया, जिसकी तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार से यह दुर्घटना हुई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।