
श्रीनगर में ड्रग तस्कर वसीम की संपत्ति कुर्क
श्रीनगर में पुलिस ने ड्रग तस्कर वसीम अहमद बफंदा की आवासीय संपत्ति को जब्त किया है। एनडीपीएस अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई में लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की गई। जांच में पता चला कि यह...
श्रीनगर, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ड्रग तस्कर की आवासीय संपत्ति को पुलिस ने जब्त कर लिया है। शुक्रवार को यह कार्रवाई नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत की गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया, श्रीनगर पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की आवासीय संपत्ति कुर्क की है। कुर्क संपत्ति में शहर के बटमालू इलाके के लछमनपोरा, दंदरखा निवासी वसीम अहमद बफंदा का पांच मरला से ज्यादा जमीन पर बना एक घर शामिल है। वसीम एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में संलिप्त पाया गया है। आरोपी व्यक्ति एक कुख्यात ड्रग तस्कर है और उसका ड्रग तस्करी में शामिल होने का इतिहास रहा है।

जांच से पता चला है कि यह संपत्ति अवैध ड्रग तस्करी से अर्जित की गई थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


