मध्य प्रदेश में 21 करोड़ की ड्रग जब्त, दो गिरफ्तार

Feb 12, 2026 09:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

राजगढ़ जिले में पुलिस ने लगभग 21 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन ड्रग जब्त की है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक घर से 10.16 किलोग्राम और सरसों के खेत से 11.35 किलोग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया। कुल मिलाकर 21.51 किलोग्राम ड्रग जब्त की गई है।

मध्य प्रदेश में 21 करोड़ की ड्रग जब्त, दो गिरफ्तार

राजगढ़, एजेंसी। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में लगभग 21 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन ड्रग जब्त की है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने एक घर में तलाशी के दौरान 10.16 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंथेटिक ड्रग जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, एक अन्य मामले में सरसों के खेत में छिपे एक कार्टन से 11.35 किलोग्राम मेफेड्रोन ड्रग बरामद की। उन्होंने बताया कि दोनों ऑपरेशन में पुलिस ने कुल 21.51 किलोग्राम सिंथेटिक ड्रग जब्त की। इसकी कीमत लगभग 21 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।